गम्हरिया : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी छोटा, गम्हरिया के दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की नींव रखी। कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो ने बताया कि इस बार काल्पनिक मंदिर क प्रारूप में पंडाल बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के कारीगर पंडाल का निर्माण करने का काम करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भूमिपूजन में अध्यक्ष सुसेन महतो, अमृत महतो, फूलकांत झा, मकर महतो, रवि कर्मकार, बबुआ मिश्रा, खोगेन महतो,अरूण महतो आदि उपस्थित थे।
Trending Now









