Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरएससी/ एसटी /ओबीसी समन्वय समिति ने अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का...

एससी/ एसटी /ओबीसी समन्वय समिति ने अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

आदित्यपुर : एससी/ एसटी /ओबीसी समन्वय समिति, आदित्यपुर की ओर से बुधवार को आदित्यपुर- 2 स्थित पीएम कॉम्लेक्स, आंबेडकर चौक के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत  पुलिस उपाधीक्षक सह अखिल झारखंड दुसाध महासभा, सरायकेला- खरसावां के अध्यक्ष सरयू पासवान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अप्रैल 2025 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से शाम 4:00 शोभा यात्रा निकाला जाएगा , जिसमें घोड़ा रथ डीजे और बैंड पार्टी के साथ सैकड़ों लोग शामिल होंगे।  वही आदित्यपुर दो स्थित अंबेडकर चौक के पास जयंती सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश, शारदा देवी, पांडी मुखी, खिरोद सरदार, उमा शंकर राम, एलबी शास्त्री, लक्ष्मण प्रसाद यदुनंदन राम, भारत राम, रवि शंकर पासवान, सतीश रजक, महेश राम, पवन कुमार पासवान, बीरन मांझी, अजय कुमार पसवान, रामचंद्र पासवान, सतीश रजक, संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, मनोज पसवान, रवि पसवान, रजनीकांत पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments