Wednesday, July 16, 2025
No menu items!
Homeक्राईममुड़िया से चोरी हुई स्कॉर्पिओ पलामू से बरामद, पुलिस के लिए बन...

मुड़िया से चोरी हुई स्कॉर्पिओ पलामू से बरामद, पुलिस के लिए बन गया एक नजीर

सरायकेला : सरायकेला के दो  जांबाज पुलिस ऑफिसर रामरेखा पासवान  और रमन कुमार विश्वकर्मा के अथक प्रयास  और तकनीकी कुशलता रंग लाया। दोनों पुलिस पदाधिकारी ने सरायकेला के मुड़िया गांव से आठ महीने पहले चोरी हुई स्कोर्पियो कार को पलामू से बरामद किया  और चोरी करने वाले दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में धनबाद जिले के झरिया थाना, गांव भूतगढरिया निवासी सुग्रीव कुमार एवं पलामू निवासी कवलधारी विश्वकर्मा शामिल है। चोरों ने स्कॉर्पियो कार का इंजन नंबर ,चेचिस नंबर और प्लेट नंबर बदल कर चल रहा था इसलिए पुलिस को स्कॉर्पियो ढूढना बड़ी चुनौती बनी हुई थी, लेकिन दोनों जांबाज पुलिस तकनीकी सहायता लेकर ढूंढ निकाला जो पुलिस के लिए एक नजीर बन गया है। उक्त जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय सरायकेला में आयोजित संवाददाता सम्मेलन दी। उन्होंने कांड के खुलासा करने वाले पुलिस ऑफिसर के कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह केस बहुत जटिल था लेकिन तकनीकी सहयोग लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्कॉर्पियो बरामद किया है और आरोपी को भी गिरफ्तार किया। इसलिए दोनों अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चोरों ने संगठित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था। विगत 21 जून 2024 को मुड़िया निवासी रमजान अली की स्कॉर्पियो संख्या JH05BS- 2034 की चोरी हुई थी। उक्त स्कॉर्पियो में पद्मश्री छुटनी महतो चलती थी। रमजान अली के रोजगार का साधन भी थी। छुटनी महतो ने स्कॉर्पियो की बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर की थी। कल्पना सोरेन ने डीसी एवं एसपी को खास तौर पर उक्त वाहन को ढूंढने का निर्देश दिया था। इस कांड के जांच अधिकारी रमण विश्वकर्मा एवं रामरेखा पासवान ने दिन-रात मेहनत कर तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस चर्चित मामले का  खुलासा किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments