Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटसरायकेला में चार दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने वाले...

सरायकेला में चार दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शेख अलाउद्दीन की सड़क दुर्घटना में मौत

संवाददाता, सरायकेला ।

सरायकेला जिले में चार दशक से पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शेख अलाउद्दीन (75) की सड़क दुर्घटना में मंगलवार को मौत हो गई। पत्रकार शेख अलाउद्दीन सरायकेला मुख्यालय रिपोर्टिंग के लिए अपनी मोटरसाइकिल से मंगलवार दोपहर को जा रहे थे। इस बीच दुगनी सीआरपीएफ कैंप के नजदीक बैगनबाड़ी के पास फ्लाइएश लदे वाहन ने टक्कर मार दी‌। घटना में शेख अलाउद्दीन के दोनों पैर कुचल गया था। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलाउद्दीन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इसमें तीन पुत्र, पुत्रवधू शामिल हैं। घटना के बाद सरायकेला डीसी रवि शंकर शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है। सरायकेला के मीडियाकर्मियों में भी शोक व्यक्त किया। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह सरायकेला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीस सूत्री समिति के सदस्य सुरेश धारी और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।

40 वर्षों से कर रहे थे पत्रकारिता

शेख अलाउद्दीन सरायकेला में 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे प्रभात खबर में भी अपनी सेवा दे चुके थे। वर्तमान में वे न्यू ईस्पात मेल और चमकता आईना अखबार में कार्यरत थे‌।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments