सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में थाना प्रभारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग का दौड़ की शुरुआत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने जिले के दो थाने राजनगर के थानेदार अनिमेश कुमार और तिरुलडीह के थानेदारआलम चंद महतो को हटा दिया। जबकि आमदा के थाना प्रभारीअविनाश कुमार को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुएतिरूलडीह थाना केथानेदार बनाया गया। वही आदित्यपुर में पदस्थापित एसआई चंचल कुमार को राजनगर का थानेदार बनाया गया।
जबकि सरायकेला थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रमण विश्वकर्मा को आमदा ओपी प्रभारी बनाया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी 2018 बैच के दरोगा है।