आदित्यपुर : आशियाना गार्डन सोनारी निवासी और जमशेदपुर से सेल टैक्स विभाग के ज्वाइन कमिश्नर पद से सेवानिवृत हुए स्व.राजेंद्र पासवान का श्राद्ध भोज शनिवार को आशियाना गार्डन सोनारी में संपन्न हुआ।

इस मौके पर स्वर्गीय राजेंद्र पासवान की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें मुख्य रूप से अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, एशिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, डिक्की झारखंड क प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार, भोलू पासवान,महेश राम सहित संख्या में समाज के गणमान्य लोग और परिवार के सभी सदस्य शामिल थे।









