Tuesday, September 2, 2025
No menu items!
Homeक्राईमसब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव जागृति मैदान से बरामद

सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव जागृति मैदान से बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना  से सटे जागृति मैदान में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह (58) का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।  पुलिस से मिली  जानकारी  के अनुसार उनका शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अरुण सिंह रांची से मालखाना का चार्ज देने आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाने में पदस्थापित रह चुके थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक के हाथ और कान से भी खून निकल रहा था। हालांकि आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि अरुण सिंह की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments