सिंहभूम चैंबर का चुनाव 13 को, 28 अगस्त से मिलेगा फॉर्म, सिंहभूम चैंबर की नई कार्यकारिणी के चयन के लिए रिमोट ई-वोटिंग 10 सितंबर से, परिणाम का घोषणा भी 13 को
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार 13 सितंबर को आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसका निर्णय सर्वसम्मति से सत्र 2023-25 की 15वीं कार्यसमिति बैठक में लिया गया।यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। मानद महासचिव ने बताया कि एक ट्रस्टी (रिक्त पद), अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों एवं 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव होना है. बैठक में आमसभा और चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गयी।
चुनाव प्रोग्राम एक नजर में :
* नामांकन फॉर्म वितरण: 28 अगस्त से नामांकन जमा 30 व 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक।
* नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर को शाम 7 बजे।
* उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन : 2 सितंबर को रात 9 बजे।
* नामांकन वापसी 3 सितंबर को शाम 7 बजे तक। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन : 3 सितंबर को रात 9 बजे ।
* रिमोट ई-वोटिंग 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से 12 सितंबर को शाम 5 बजे तक।
* 74वीं वार्षिक आमसभा 13 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से।
मतदान 13 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
* मतगणना : 13 सितंबर को शाम 5 बजे से।
ये बनाए गए चुनाव पदाधिकारी:
आर के झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, एसएन खंडेलवाल, राजेश मित्तल को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। पर्यवेक्षक सीए पीएन संगारी और सीएस शीतल स्वाइ को नियुक्त किया गया है।
चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज :
चैंबर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मूनका गुट से निवर्तमान महासचिव मानव केडिया को अध्यक्ष पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। विपक्षी खेमा भी अपने प्रत्याशी के चयन को लेकर सक्रिय है और समर्थकों के साथ लगातार बैठक कर रहा है। हालांकि विपक्षी खेमा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
कर ढांचे के सरलीकरण से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा : विजय
जमशेदपुर | सिंहभूम चैंबर के कर एवं वित्त प्रकोष्ठ ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों का स्वागत किया। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा यह सुधारात्मक कदम देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कर ढांचे के सरलीकरण से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। महासचिव मानव केडिया ने कहा- बीमा प्रीमियम पर जीएसटी छूट और दरों के सरलीकरण से न केवल उपभोक्ता वर्ग को राहत मिलेगी, बल्कि व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उपाध्यक्ष (कर एवं वित्त) राजीव अग्रवाल व सचिव अंशुल रिंगासिया ने कहा- जीएसटी परिवर्तन से व्यवसायों के संचालन और आम जनता को आर्थिक लाभ मिलेगा।


