Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटकौशल विकास केंद्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने...

कौशल विकास केंद्र अपनी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने हेतु पंचायत स्तर पर करें मोबिलाइजेशन – उपायुक्त

संवाददाता, सरायकेला।

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त नें वैसे संस्थान जीनके द्वारा 10 से कम की संख्या मे मैनपावर के साथ संस्थान संचालन का दावा किया गया है उनका औचक निरीक्षण कर नियमसंगत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, सभी अंचलधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रधिकार अंतर्गत 10 या उससे अधिक संख्या में मैनपावर से संचालित सभी उद्योग की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने तथा कारखाना निरीक्षक को जिले के विभिन्न उद्योग संस्थानों मे औचक निरिक्षण कर प्रावधानो के उलंधन का जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं फैक्टरीज एक्ट के तहत निबंधित जिले के अधिकांश संस्थाओं ने झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम, 2021 के तहत अपना निबंधन करा लिया है। इस अधिनियम के तहत जिन संस्थाओं का निबंधन अब तक नहीं हो पाया है उन्हें चिन्हित नियमानुसार नोटिस भेजने का एवं इस अधिनियम का उल्लंघन करने वाले नियोजकों के विरुद्ध शख़्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक एवं कारखाना निरीक्षक को यह निर्देश दिया कि जिन संस्थाओं का निबंधन उनके कार्यालय में नही है एवं यदि वैसे संस्थान जिले में संचालित हो रहे हैं तो 10 मार्च तक मिशन मोड में उन सभी को चिन्हित कर सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराए। कौशल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी कौशल प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में प्रभावी मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़े। साथ ही अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार एवं स्थानीय मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करें। इस हेतु 25 फरवरी से 10 मार्च तक मिशन मोड में पंचायत स्तर पर मोबिलाइजेशन एवं कैरियर काउन्सलिंग करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, नियोजन पदाधिकारी आदित्यपुर अनामिका तिर्की, कारखाना निरीक्षक  मनीष कुमार, वाइपी रवि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी कौशल विकास केंद्रों के प्रतिनिधि एवम अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments