आदित्यपुर : आशियाना गार्डन सोनारी निवासी अखिल झारखंड दुसाध महासभा के सलाहकार और जमशेदपुर से सेल टैक्स विभाग के ज्वाइन कमिश्नर पद से सेवानिवृत हुए सामाजिक न्याय के पुरोधा राजेंद्र पासवान (उम्र 85 वर्ष) का रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे टीएमएच में निधन हो गया। वे अपने सरकारी दायित्वों के अलावा पूरे जीवन सामाजिक न्याय के सेवा में न्योछावर कर दिया। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग प्रदान किया। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। इसमें इनकी 6 बेटी और एक विधवा बहु शामिल है। जबकि उनके इकलौते बेटे विनय कुमार का पूर्व में ही निधन हो गया था।

इस संबंध में उनकी बेटी रिचा कुमारी ने बताई कि अचानक शाम लगभग 6:30 बजे को उनको सांस फूलने की तकलीफ हुई। इसके बाद फौरन टीएमएच में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होने की बात बताते हुए शाम 7.30 बजे मृत्य घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ लोग बाहर में है, कल तक सभी लोग पहुंच जाएंगे। इसके बाद अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तय किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर टीएमएच में रख दिया गया है।









