आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज होते जा रही है। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अच्छे और सच्चे संघर्षशील ईमानदार उम्मीदवारों की नाम पर सर्वसमिति बनाने को लेकर बैठक की दौड़ शुरू कर दिए। आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या-17 के प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या- 17 के प्रभात पार्क के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी इंद्रदेव प्रसाद ने की। जबकि, संचालन शिक्षाविद एचडी प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी रामचंद्र पासवान को आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से वार्ड पार्षद के सर्वमान्य उम्मीदवार घोषित किया गया और भारी संख्या से चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने फूल माला पहनाकर रामचंद्र पासवान को सर्वमान्य उम्मीदवार घोषित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में जन समस्या एवं बुनियादी आवश्यकताओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सभी वर्ग समुदाय को जोड़ कर क्षेत्र का विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है, इसलिए इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए रामचंद्र पासवान सुयोग एवं कर्मठ और संघर्षील सर्वमान्य उम्मीदवार हैं। इसलिए इस क्षेत्र के नागरिक उन्हें पहले ही विजय का आशीर्वाद दे दिया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, रामकुमार सिंह, जवाहरलाल सिंह, मामी जी, वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, शंकर सिंह, डॉ बीना सिंह, डॉ, मिंटू अखौरी, डॉ अंशु, आरपी राही, रामाशीष राम, प्रमोद गुप्ता, राष्ट्रपति आवार्डो संध्या प्रधान, उर्मिला देवी, जगदीश नारायण चौबे, ऋषि मिश्रा, समरेंद्र नाथ तिवारी , पप्पू कुमार, बसंत कुमार, अर्जुन कुमार, सुरेश पासवान, महेश राम, मनमोद शर्मा, नवनीत कुमार, अधिवक्ता रविशंकर पासवान, रामानंद पासवान, रघुनाथ प्रसाद सिंह, एचआर भट्टाचार्य, कैलाश शाह, संजय सिंह, अनिल प्रसाद, एसएन प्रसाद, उमेश कुमार दुबे, आशीष मंडल, कामेश्वर प्रसाद, संतोष महतो, चंदन कुमार कपूर, परमानंद पांडे, लक्ष्मण प्रसाद, छोटेलाल पासवान, गुरुदत्त प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।









