Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसोमवारी देवी, माला लोहार को फूलो झानो आर्शिवाद योजना से मिली नयी...

सोमवारी देवी, माला लोहार को फूलो झानो आर्शिवाद योजना से मिली नयी पहचान

सरायकेला : चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत मे आयोजित कार्यक्रम मे फूलो झानो आर्शिवाद योजना के तहत लाभुकों को चेक वितरण किया गया । इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि वह परिवार के भरण पोषण के लिए हड़िया/दारू बेचने का काम करती थी। शिविर में योजना की जानकारी होने के बाद वह झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के स्टाल पर गई।

जहां प्रखंड व इकाई की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने उन्हें फुलो झानो आर्शिवाद योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि आपको ब्याजरहित आर्थिक सहयोग किया जाएगा, ताकि आप किसी अन्य व्यवसाय से जुड़कर मजबूत बन सके।इस दौरान संबंधित टीम द्वारा आन स्पाट सभी प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें दस हजार राशि का चेक सौंपा गया।

इस योजना का उद्देश्य हड़िया-दारू निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को चिह्नित कर सम्मानजनक आजीविका के साधनों से जोड़ना है। इन महिलाओं की काउंसलिंग कर मुख्यधारा की आजीविका/ इच्छानुसार वैकल्पिक स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments