जमशेदपुर: डॉ. भीम राव अम्बेडकर पार्क संचालन समिति, डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, 5th फेस के समीप, विजया हेरिटेज, कदमा, जमशेदपुर के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन के प्रांगण में महान आदिवासी राष्ट्रीय नायक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत वीर बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद रजक ने तथा संचालन डॉ. भीम राव अम्बेडकर पार्क के संयोजक राजकुमार दास ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, आत्मबल और उलगुलान की भावना को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष केवल ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध नहीं था, बल्कि जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी स्वशासन की पुनर्स्थापना, शोषण-मुक्त समाज और मानवीय गरिमा के लिए एक व्यापक आंदोलन था। उनका ‘उलगुलान’ आज भी अन्याय, लूट और प्राकृतिक संसाधनों पर कॉरपोरेट कब्जे के विरुद्ध एक प्रेरक प्रतीक है।
उनके सपनों को साकार करने की दिशा में समाज को संगठित होने का आवाहन भी किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सेनानी, 18 मौजा के माझी बाबा बिंदा सोरेन, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चंद्र गुप्ता, झारखंड आंदोलनकारी गौतम बोस, वरिष्ठ समाजवादी नेता ओमप्रकाश, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो तथा कौमी एकता मंच के नासिर खान , संजय दत्ता,मुन्ना राम, निमाई गोप, सुनील यादव, रंजन कुमार यादव, जय कुमार, माझी आयो, शकुंतला सोरेन, बिरना कंडूलना, गौरी माझी, शांति मार्डी, अनिमा बोस, श्वेता रानी, अरुण रजक, लक्ष्मण हेंब्रम, बाबू प्रमाणिक, दिलीप दास, वकील यादव,दुलाल गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।









