Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है:...

भाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है: सुबोध कांत सहाय

आदित्यपुर :जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला-खरसावां की ओर से रविवार को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान मे संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों की तरह तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में संविधान के मूल्यों को कुचला जा रहा है और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि अगर यही हालात रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब देश में फिर से तानाशाही शासन लागू हो जाएगा। भाजपा सरकार बोलने, लिखने और अपनी इच्छा व्यक्त करने के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की जन विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा आलम ने कहा कि भाजपा के तानाशाही रवैये और संविधान के अपमान के खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ रैली आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की खूबसूरती और संविधान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।

 

 भाजपा सरकार ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष को डरने का काम कर रही है: अजय सिंह

प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित 

, रामाश्रय प्रसाद ,आनंद बिहारी दुबे, सुरेश धारी, राकेश तिवारी, केपी सोरेन , जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, रमाशंकर पांडे, ऋषि मिश्रा, रविंद्र मंडल,  माटीहनी सिंह मुंडा,जमाल अशरफ बबन, उपेंद्र शर्मा, रामवृक्ष गुप्ता, छोटराय किस्कु, देबू चटर्जी, खिरोज सरदार, डीसी मुखी, राजू रजक,तसलीमा मल्लिक, झरना मन्ना, अनामिका सरकार, संगीता प्रधान, मिसर बंसरीयार, सविता साव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments