सरायकेला: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान विभाग अंतर्गत चल रही विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी विद्यालय में नामांकन की जानकारी लेकर ऐसे सभी बच्चे जिनका नामांकन किसी कारण छूट रहा हो का नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों मे पेयजल, शौचालय तथा विद्युत आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक उपकरण (जैसे बेंच-कुर्सी, लाइट, पंखा आदि) की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता, मिड-डे मील की गुणवत्ता, पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन सभी पहलुओं पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि शिक्षा क्षेत्र में सुधार किया जा सके और सभी बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त हो सके। बैठक मे मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे
Trending Now
उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर दिया जोर
RELATED ARTICLES


