जमशेदपुर : भाजपा की ओर से रविवार को बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो में कांग्रेस का भूत घुस गया है. कांग्रेस देश की सबसे महाभ्रष्ट पार्टी है. इसी से भ्रष्टार शुरू होती है और झामुमो उसे का साथ दे रही है. इस पार्टी में शामिल लोग मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाते हैं और राजनीति की रोटी सेंकते हैं. क्या चंपई सोरेन और सीता सोरेन आदिवासी नहीं थे. जिनका झामुम ने अपमान किया.
घुसपैठिए के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे झारखंडी
पीएम मोदी ने कहा कि झारखंडी और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यहां पर बांग्लादेशी गोहिण्य घुपपैठिए संताल में बढ़ते जा रहे हैं जबकि आदिवासियों को संख्या घटती जा रही है. घुसपैठिए पंचायतों पर भी कब्जा करते जा रहे हैं. ये घुसपैठिए झामुमो को भी अपने कब्जे में लेते जा रहे हैं. झारखंड की बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है.

झामुमो ने झारखंड को लूटा
पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो ने एक ही काम किया है वह झारखंड को लूटने का. झामुमो ने सेना तक की जमीन बेच दी. झारखंड में नोटों का पहाड़ निकला है. झारखंड में भाजपा को बहुमत दीजिए. आपके विकास के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और झामुमो झारखंड के दुश्मन हैं. अगर झारखंड के लोग दुश्मनों को पहचान लेते हैं तो अच्छा है.
वोट बैंक की राजनीति करने वाले सगे नहीं होते
पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले कभी किसी के सगे नहीं होते हैं. झामुमो ने पांच सालों का कार्यकाल पूरा किया और आदिवासियों के नाम पर राजनीति की. आज आदिवासी समाज पूछ रहा है कि चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या? उनके साथ ऐसा क्यों किया गया? इसका जवाब हर आदिवासी आने वाले चुनाव में देगा. लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं.

विदित हो की इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग NH 33 से कांदरबेड़ा होते हुए डोबो होकर सोनारी फिर बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंच गये. गोपाल मैदान में उनका कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. सभी ने खड़े होकर उनके साहस को सलाम किया कि प्रधानमंत्री होते हुए भी वे सड़क मार्ग से भारी बारिश के बीच जमशेदपुर आ गये है. वे यहां आते ही स्टेज को संभाले और सबको जोहार किया. बोले वादा किया था आमने-सामने बात होगी, इसलिए सड़क मार्ग से आया हूं. इसके बाद उनका सारे बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तमाम दिग्गज मौजूद थे. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. उनका यहां जोरदार अभिनंदन किया गया. इस दौरान सारे लोग भारी बारिश के बीच गोपाल मैदान में जुटे हुए थे. अपेक्षाकृत काफी भीड़ जुटी हुई थी. लोगों ने अपने प्रधानमंत्री का इस्तकबाल किया.









