आदित्यपुर: श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा एमआईजी मैदान, आदित्यपुर-02 में बनवाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय ने किया। इस अवसर पर कमेटी के द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया।


वही, अतिथियों ने पूजा कमेटी की स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा उद्घाटन समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उद्यमी अरुण पाठक समृद्धनाथ तिवारी, उद्यमी मनोज कुमार सिन्हा, डॉ कुणाल कुमार व प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह को सम्मानित भी किया गया।

वहीं, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले, उद्यमी सह समाजसेवी एसके बेहरा, एके श्रीवास्तव, सरायकेला-खरसावां के पूर्व पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण सिंह, सुधांशु ओझा, ब्रजभूषण सिंह, विकास सिंह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, उपेंद्र शर्मा, अजय सिंह, अमित राय ,आरके सिंहा, राजेश कुमार शुक्ला, कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


