रास्ता की जमीन का लीज एंग्रीमेंट का विस्तर नहीं : बसंत
संवाददाता,सरायकेला । जमीनदाता मनसा राम महतो ने अपने भाइयों और समर्थकों के साथ अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड जाने वाले रास्ता को जाम कर दिया। इससे वाहनों की परिचालन बाधित हो गई। संबंध में मनसा राम महतो ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर अमलगम स्टील के वाहनों का अपनी जमीन से आवागमन बंद करने का लिखित अल्टीमेटम 17अक्टूबर 2023 को सरायकेला खरसवां उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, कांड्रा थाना प्रभारी एवं अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड को दिया था। उन्होंने बताया कि 7 दिनों के क्या अंदर मेरी मांग पूरी नहीं हुई तो अपने जमीन को अपने कब्जे में ले लेंगे.
उन्होंने बताया कि 2001 में आधुनिक पावर लिमिटेड को लीज पर रास्ता के लिए जमीन दी थी, जिसका थाना नम्बर 45 हल्का नम्बर 6, खाता नम्बर 03, प्लॉट नम्बर 996,998 है। आधुनिक पावर लिमिटेड को अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड 2019 में अपने अधिग्रहण मे ले लिया.
जमीनदाताओं का लीज 31अक्टूबर 2023 में अमलगम स्टील के साथ खत्म हो गया. इसके बाद आज तक किसी के साथ लीज का रिन्यूअल नहीं हुआ है.
इधर, कंपनी के वीपी बसंत कुमार ने बताया कि रास्ता की जमीन की लीज एग्रीमेंट खत्म होने के बाद उसका अभी तक लीज एंग्रीमेंट का विस्तार नहीं कराया गया है। इसलिए जमीन मालिक ने रास्ता जाम किया। उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार लीज का रिनुअल करने के लिए प्रबंधन तैयार है। लेकिन जमीन मालिक एग्रीमेंट के अनुसार रिनुअल करने के लिए तैयार नहीं है इसलिए रेनुअल का कार्य बाधित है

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जाम हटा : शुक्रवार को कांड्रा थाना परिसर में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें कम्पनी प्रबंधक की ओर से तेजपाल सिंह द्वारा इनके भाई स्वर्गीय संदीप महतो की पत्नी को 10 दिसम्बर 2023 तक स्थाई नौकरी देने पर सहमति प्रदान की गई तथा अन्य कुछ मागों को पूरा करने का अश्वसन दिया गया। इसके अलावा एक गाड़ी फ्लाई ऐश प्रत्येक दिन 10 दिसम्बर 2023 तक और इनके छोटे भाई को स्थाई करने के लिए आगामी अप्रैल तक प्रबंधक सहमति प्रदान किया। इसके बाद जमीन दाताओं द्वारा आवागमन चालू किया गया.









