Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउपयुक्त ने प्रत्येक मामले की त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा के...

उपयुक्त ने प्रत्येक मामले की त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को दिया निर्देश

जमशेदपुर:  जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने कम्यूनिटी सेंटर, नाली जाम, राशन कार्ड, भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, जमीन की खरीद-बिक्री में पैसा का गबन, भूमि विवाद, सड़क निर्माण आदि समस्याएं एवं अन्य जनहित से संबंधित विषयों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मामले की त्वरित जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि आवेदकों द्वारा सूचना मांगे जाने पर उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते रहें, जिससे पारदर्शिता बनी रहे ।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का सुनवाई के माध्यम से शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की सेवा और समस्याओं के समाधान हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments