सरायकेला : जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की तैलिय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस अवसर पर उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, वकील, लेखक, चिंतक, भारत के पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं महान विचारक थे।

हम सभी को उन्हें नमन करना चाहिए और उनके द्वारा बताए हुए मार्ग तथा देशहित में किए गए कार्यों का अनुसरण करते हुए समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि संविधान के रचयिता ,ज्ञान और विलक्षण प्रतिभा संपन्न डॉ आंबेडकर ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक शिक्षाविद, कानून विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में काम किया। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सामाजिक -आर्थिक न्याय के विचार को भारतीय संविधान के रूप में साकारित किया, समतामूलक समाज व राष्ट्र के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहब का पूरा जीवन ही प्रेरणास्रोत है और विचारों, आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा सह नजारात उप समाहर्ता अनिल टुडू ,सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी नंदन उपाध्याय समेत विभिन्न विभागो के सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।









