गम्हरिया के अर्का जैन विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित।
विभिन्न संकायों के 48 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित ।
गम्हरिया: गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में मंगलवार को तृतीय दीक्षांत समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। समारोह में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा झारखंड में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की कमी है। इसलिए अन्य राज्य की तरह झारखंड में उच्च शिक्षा की व्यवस्था बेहतर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि झारखंड में बेहतर शिक्षा के लिए अपना सुझाव उनके पास भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयो में शिक्षकों की कमी को दूर की जाएगी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए शिक्षा के शिक्षा के साथ अच्छे आचरण और अनुशासन के साथ जीवन में सफलता अर्जित करें और अपने संस्थान और राज्य का नाम रोशन करें। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है और जल्द हम तीसरे स्थान पर होंगे, टाटा समूह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर शहर टाटा परिवारों के आदर्श पर स्थापित है। छात्रों को इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के सभी विश्वविद्यालय में शिक्षक की कमी को देखते हुए इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं: चंपई सोरेन

दीक्षांत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि शिक्षा से सबसे बड़ा कोई हथियार नहीं है। इसलिए सभी को बेहतर शिक्षा लेना चाहिए। तभी उनका सर्वाधिक विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गम्हरिया क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक डिग्री कॉलेज स्थापना का भी प्रस्ताव इन्होंने लाया था।ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उच्च तकनीकी शिक्षा मिल सके।
दीक्षांत समारोह में 2322 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 48 को गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2023 और 2024 में पास होने वाले स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के कुल 2322 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई । साथ ही विभिन्न संकायों के 48 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इनमें वर्ष 2023 के पासआउट 26 तथा 2024 के 22 गोल्ड मेडलिस्ट शामिल थे ।इन टॉपर्स को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति ईश्वरन अय्यर रजिस्ट्रार अमित श्रीवास्तव, कोल्हन यूनिवर्सिटी सीनेट मेंबर राजेश शुक्ला, कुलपति एस एस रज्जी, प्रति कुलपति अंगद तिवारी, नितेश राज , पुरेंद्र नारायण सिंह, आरके सिन्हा और अमृत महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।









