Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में तीन दिवसीय 18वीं राज्य स्तरीय...

आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में तीन दिवसीय 18वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता उद्घाटित

21 से 23 मार्च तक चलेगा प्रतियोगिता, झारखंड के 200 प्रतिभागी शामिल ।

आदित्यपुर: झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं प्रवीण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 18वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि  आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पूर्णिमा महतो ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि झारखंड के बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं, जो गर्व की बात है। अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज द्रोणाचार्य आवार्डी पूर्णिमा महतो ने कहा कि आदित्यपुर में इस आयोजन के लिए झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं प्रवीण सेवा संस्थान का प्रयास प्रशंसनीय है।

झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं प्रवीण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राज्य के 200 से भी अधिक बॉक्सिंग खिलाड़ी, कोच आदि शामिल हों रहे। इस अवसर पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके सिन्हा, ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सचिव सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, सचिव राजीव वर्मा उर्फ कुकू, कोच बृजभूषण माझी और लक्खा सिंह, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments