Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटएक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों को...

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था परिमल के द्वारा देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार 26 जनवरी को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुरों से भींगी शाम में संस्था के एमेच्योर कलाकारों ने देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने ए मेरे वतन के लोगों, वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हो, मेरा रंग से बसंती, कर चले हम फिदा, मेरे देश की धरती जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शमां बांधा। कार्यक्रम में आरआईटी थाना प्रभारी राजकुमार साहा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, दिवाकर झा, कुमार सुबोध शरण, सुरेश धारी, अनिल वर्मा, शांटू बोस, लक्ष्मण प्रसाद, आरती वर्मा, नीलाम्बर चौधरी, रंजीत झा आदि मौजूद रहे और कलाकारों का हौसला-अफजाई की। अतिथियों ने कहा कि, देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों को देशभक्ति गीतों के जरिये श्रद्धांजलि अर्पित करना बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि परिमल न सिर्फ गीत संगीत बल्कि सामाजिक देश भक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को स्वर कोकिला सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की भी श्रद्धांजलि देने की तैयारी संस्था के द्वारा की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments