झामुमो नेत्री सह समाजसेवी बैजयंती बारी के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर के नवपदस्थापित थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की का बुके देकर स्वागत किए और उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इसके पश्चात श्रीमती बारी ने थाना प्रभारी से बढ़ते महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ महिलाओं पर अपराध करने वालों पर पुलिस द्वारा कड़ी कर्रवाई करने की माँग की। उन्होंने बताया, शाम ढलते ही शहर के कई स्पॉट शराबियों का अड्डा बन जाते हैं। वहां पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का अनुरोध किया। खासकर वैसे स्थानों व जगहों पर, जहाँ महिला शिक्षण संस्थान अथवा कोचिंग सेंटर का संचालन होता है, तथा उन शिक्षण संस्थानों के आस-पास अड्डेबाजी का दौर चलता रहता है।आदित्यपुर क्षेत्र के लिए ब्राउन शुगर एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।श्रीमती बारी ने उम्मीद जताई कि नवपदस्थापित थाना प्रभारी क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग देंगे।इस अवसर पर बैजयंती बारी के साथ मैरी मुखी, दस्मिता हाइबुरु, आस्तेर तिर्की उपस्थित थीं।
Trending Now
झामुमो नेत्री सह समाजसेवी बैजयंती बारी के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आदित्यपुर के नवपदस्थापित थाना प्रभारी बिनोद कुमार तिर्की का बुके देकर किए स्वागत
RELATED ARTICLES


