Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटडबल्यू टाइप फ्लैट वासियों ने सर्वे के विरोध में आवास बोर्ड कार्यालय...

डबल्यू टाइप फ्लैट वासियों ने सर्वे के विरोध में आवास बोर्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

संवाददाता,आदित्यपुर ।

आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड के डबल्यू टाइप निवासियों ने फ्लैट के सर्वे के विरोध में गुरुवार को आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यपालक अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सर्वे बंद कराकर जर्जर फ्लैट को मरम्मत करने और  आवास बोर्ड के सभी मकानों व फ्लैटों को  नहीं तोड़ने  की मांग की गई है। फ्लैट वासियों ने बताया कि आदित्यपुर के आवास बोर्ड का पुराने फ्लैट में रहने के लिए आवास बोर्ड के द्वारा आयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही इसका सर्वे किया जा रहा है। विदित हो कि एक दिन पहले एजेंसी द्वारा मिट्टी जांच के कार्य को स्थानीय लोगों ने विरोध कर रुकवा दिया था।

बीते दिन उक्त समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल मिले थे सीएम  से 

बीते दिनों इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलकर सर्वे रोकने एवं मकानों को नहीं तोड़ने की मांग की थी। जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सहमति जताई थी। उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर में आवास बोर्ड के द्वारा निर्मित जनता फ्लैट के 240, डब्ल्यू टाइप के 108, ईडब्लूएस के अलावा गोविंदपुर के दर्जनों जर्जर घरों का सर्वे का कार्य निजी एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments