Wednesday, July 16, 2025
No menu items!
Homeखास खबरझारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ेंगे : चंपई सोरेन

झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ेंगे : चंपई सोरेन

खरसावां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन  ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां से खदेड़ेंगे तभी यहां के आदिवासियों का अस्मिता बचेगा। उक्त बातें भाजपा की ओर से बुधवार को खरसावां स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर ही यह संभव है कि यहां के घुसपैठियों को भगाया जा सकता है। इसलिए वे भारतीय जनता में शामिल हुए हैं।    श्री सोरेन ने  झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने वाले सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हूं, पार्टी के प्रति गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में रहकर घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के विकास झारखंड का एक जटिल मुद्दा है। इसे भाजपा ही ठीक कर सकती है। इसलिए हम भाजपा में आए हैं। राज्य के आदिवासी आज खतरे में है और हम भाजपा में रहकर ही आदिवासियों पर हो रहे  अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और आदिवासियों को उनके हक व अधिकार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से भरा हुआ है लेकिन यहां का आदिवासी आज भी गरीब है। चंपई सोरेन ने जय श्री राम के  उद्घोष के संबोधन से भाषण समाप्त किया।

इससे पूर्व  चंपई सोरेन शहीदों की धरती खरसावां पहुंचे। जहां शहीदों बेदी व शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व सरायकेला जिला मुख्यालय में भी उनका अभिनंदन किया गया।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने  भी समारोहको संबोधित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments