आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल राजद प्रमंडलीय कार्यालय, आदित्यपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) जनार्दन कुमार को पुनः मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें फूल माला पहनकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बैजू कुमार ने की।

इस अवसर पर जनार्दन कुमार ने कहा कि राजद का सिद्धांत सामाजिक न्याय, समानता और समरसता पर आधारित है। आज का समय हमें यह जिम्मेदारी देता है कि हम समाज के हर वर्ग और विशेषकर गरीब, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलानी होगी और ज़मीनी स्तर पर कार्य कर जनसमस्याओं का समाधान करना होगा। हम जातिवाद, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार जैसी विकृतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेंगे, ताकि एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर राजद कोल्हान परिवार की ओर से पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता को राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किए जाने पर हार्दिक आभार और अभिनंदन व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने किया गया। जबकि प्रदेश सचिव राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर श्रीराम यादव (उपाध्यक्ष),कमलदेव सिंह (महासचिव),दीनानाथ सिंह (वरिष्ठ नेता),व्यास जी (वरिष्ठ समाजसेवी व राजद संरक्षक),राम बालक यादव (जुझारू राजद नेता),योगिंदर यादव, राजेश यादव, निर्मल यादव, रमेश राय, संजय कुमार सिंह, उदित यादव, कमलेश यादव, अश्विनी सिंह, सकलदेव यादव, ब्रह्मदेव मंडल, शिन्टू पाण्डेय,शंभू राय, मो. यूसुफ, वकील कुमार, विनय कुमार, शिव कुमार, दीपक कुमार, रविंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।









