आदित्यपुर : अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला खरसावां के पदेन अध्यक्ष सह सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान की अध्यक्षता में उनके आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 जनवरी 2025 ( रविवार) को आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में परिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर रामाशीष राम, सेवानिवृत्ति प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी सुरेश पासवान, सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर रामचंद्र पासवान, टाटा स्टील से सेवानिवृत उमाशंकर राम, सेवानिवृत्ति शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद, टाटा स्टील के कर्मचारी महेश राम, कमेटी के महासचिव एलबी शास्त्री, अधिवक्ता रविशंकर पासवान, कमेटी के सदस्य आरके राम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


