Monday, November 2, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआईडीटीआर के विद्यार्थियों ने सतर्कता जागरूकता को लेकर निकाली जागरूकता रैली

आईडीटीआर के विद्यार्थियों ने सतर्कता जागरूकता को लेकर निकाली जागरूकता रैली

जमशेदपुर। इंडो डैनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा सड़क पर जागरूकता रैली (रोड शो) निकाली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने लोगों को यह संदेश दिया कि भ्रष्टाचार केवल देश के विकास में बाधा नहीं है, बल्कि यह समाज की प्रगति और व्यवस्था की पारदर्शिता को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यों में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।


इस अवसर पर आईडीटीआर के महाप्रबंधक रवीन्द्र कुमार एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री अंजन कुंडू ने सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए जनभागीदारी और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
आईडीटीआर की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सतर्कता, नैतिकता और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण का संदेश पहुँचाना है। इस तरह के कार्यक्रम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।छात्रों का नेतृत्व मैनेजर टेनिंग राम बाबू वर्मा,प्रितेश ठाकूर,हिमांशु शेखर, विष्णु कांत राजेश कर रहे थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments