आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर सह उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अंकुर सिंह और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सह उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक के पास डीजी मार्ट का फीता काटकर और दीप जलाकर उद्घाटन किया। विदित हो कि डीजी मार्ट में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं होम अप्लायंसेज के विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पाद उपलध कराकर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उचित मूल्य एवं बेहतर सेवाएँ प्रदान करने का उद्देश्य है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जनार्दन कुमार ,वीरेंद्र कुमार यादव, डीएन सिंह, देवप्रकाश देवता, श्रीराम यादव और बैजू यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


