आदित्यपुर : आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान (दिन्दली बस्ती कमिटी) ने इस बार दार्जिलिंग के हील स्टेशन के थीम पर एक बेहद ही खूबसूरत पंडाल बनाया है। कल देर शाम मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और झामुमो नेता गणेश महाली,गणेश चौधरी, पार्षद राजरानी महतो और अन्य अतिथियों ने इसका उद्घाटन किया। यहां 1973 से चली आ रही इस पूजा का मुख्य आकर्षण यहां का विराट मेला है। इस अवसर पर मुख्य रूप से लालटू महतो, रितेन महतो, अमित प्रमाणिक, दिवाकर झा खिरोद सरदार ,गुरचरण सिंह उर्फ जोजो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Trending Now


