Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह को नए साल...

ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह को नए साल का बधाई देने वालों का लगा तांता

आदित्यपुर : ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह को गुरुवार उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर नए साल का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर नए साल का बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए थे।

नए साल के अवसर पर बड़े बुजुर्ग उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे तो उनके शुभचिंतक और मित्र आशीर्वाद ले रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि नई साल के अवसर पर संकल्प लेकर जाएं की कि  राज्य और  राष्ट्र सेवा के भाव के साथ भाईचारा सद्भावना और मानवीय मूल्य पर काम करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य के सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवीय मूल्य पर राज्य और राष्ट्र का सेवा करने का कम करें तभी हमारे देश के महापुरुषों और राष्ट्रभक्तों का आत्मा को शांति मिलेगी,  जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन कुर्बान कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी मनोज सिंह, जगदीश नारायण चौबे ,ऋषि मिश्रा, समरेंद्र नाथ तिवारी, रमन सिंह, मधु चटर्जी, शिबू बर्मन, टाटा वर्कर यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, जवाहरलाल सिंह, रामचंद्र पासवान, जीवन नरेड़ी ,प्रमोद गुप्ता, उमेश राय, उमेश सिंह, शशिशेखर उर्फ पप्पू कुमार, मनमोद शर्मा, बंटी, अभिषेक, श्री शरण, सावन मिश्रा, जीतू कुमार ,बबलू सिंह, सुबोध प्रसाद ,दलबीर सिंह, हरेंद्र भट्ट,, सुखदेव सहित विभिन्न समाज के  गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments