Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Homeखास खबरएसटीपी ने मिर्जाडीह में चलाया शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम,250 बच्चों के चेहरे पर...

एसटीपी ने मिर्जाडीह में चलाया शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम,250 बच्चों के चेहरे पर खुशी और उम्मीद की दौड़ गई लहर

जमशेदपुर/बोड़ाम। एसटीपी (बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज) की ओर से बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के 250 बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, वॉटर बॉटल, कलर बॉक्स, रबर, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स, स्केल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में  प्रणब भूटे, एचआर हेड, एसटीपी (बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज),  उत्तम कुमार दत्ता, एसटीपी (बर्जर ग्रुप ऑफ कंपनीज) तथा  शुभंकर चक्रवर्ती, निदेशक, ऑप्टिस्टोन प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनिमेष, रोबिन, सिला, माधुरी, दूलहन आदि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति रुचि भी मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने किया

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments