संवाददाता चांडिल ।
सोमवार को सरायकेला एसपी डाॅ विमल कुमार चांडिल डेम निरिक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चांडिल के नौका विहार, पिकनिक स्पोट,पार्किंग व्यवस्था एवं नौका विहार में वोटिंग के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। चांडिल डेम नौका विहार कमिटि एवं चांडिल थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि किसी तरह की सैलानियों की समस्या उत्पन्न ना हो,नौका विहार में सुरक्षा को लेकर डेंजर जोन को घेरने का भी निर्देश दिया,नौका विहार कमिटि के वौलेटियर को बैंच लगाने का निर्देश दिया। पार्किंग पर ही वाहनों को लगाने के लिए कमिटि को ध्यान देने के लिए कहा। वृद्धा एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। एसपी ने नौका विहार कमिटि और चांडिल पुलिस को शख्त निर्देश दिया कि किसी हाल में डेम परिसर में शराब का सेवन नहीं चलेगा, अगर किसी को शराब सेवन करते हुए एवं बेचते हुए मिलने पर उसे तुरंत पकड़े और थाना हाजत में 24 घंटा रखे। डेम के उपर डीजे पर पुर्ण तरह से बंद रहेगी। इसके अलावा एसपी ने कहा कि 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को चांडिल डेम आने वाले सैलानियों के डेम के ऊपर वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी, डैम के नीचे ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।


