Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरचिकित्सीय टीम ने 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया

चिकित्सीय टीम ने 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया

जमशेदपुर: स्व. सोना देवी के स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी युनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान  में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 37 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया। इससे पूर्व सोना देवी युनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राजेश गुप्ता, राकेश मिश्र, आदित्य सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थें। ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिन्द, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह, प्रतीक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा एवं कम्बल प्रदान कर विदा किया जायेगा। इस अवसर पर  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments