गम्हरिया : जमशेदपुर के पूर्व सांसद और शहीद सांसद सुनील कुमार महतो की धर्मपत्नी सुमन महतो ने शुक्रवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, छोटा गम्हरिया का भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पूजा की शुरूआत उनके पति शहीद सांसद सुनील कुमार महतो द्वारा किया गया था, इसलिए इस पूजा में आने से वे भावुक हो जाते है। उन्होंने कहा कि उनकी यादें इस पूजा कमेटी से जुड़ी हुई है, इसलिए यहां आने के बाद वह पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले घबराता भी हूं, लेकिन यहां की जनता का प्यार आने के लिए मजबूर कर देती है। उन्होंने पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों से अनुरोध की कि उनके पति के द्वारा स्थापित इस पूजा कमेटी की गौरवशाली इतिहास को सभी लोग संजोग के रखे और सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक और धार्मिक भावना के साथ पूजा मनाए। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो उनके उत्तराधिकारी के रूप में पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक पूजा का संचालन करते आ रहे हैं और वे शहीद सांसद सुनील कुमार महतो जी के बताए गए मार्ग पर चलते हुए भव्य पूजा का आयोजन कर रहे है। इसमें यहां की जनता और पूजा कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी उन्हें भरपूर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जहां उनकी आवश्यकता होगी वह हर तरह से पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ खड़े रहेंगे।
वही, ईचागढ़ विधानसभा की विधायिका सविता महतो ने सभी से भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। वही, झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश महली ने भी उपस्थित लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए आपसी भाईचारा के साथ पूजा मनाने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूजा कमेटी के सचिव फूलकांत झा ने पूजा कमेटी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।

उद्घाटन कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो ने की। जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार और कमेटी के उपाध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन कमेटी के कोषाध्यक्ष बाबू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप शहीद सांसद सुनील कुमार महतो की मां खांदो देवी, झामुमो नेता अमृत महतो, कबलू महतो, रवि कर्मकार , मुखिया निरोज सरदार, अपर्णा महतो, कंचन महतो, स्नेहा महतो, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो उर्फ लकड़ू महतो, देवराज महतो, विष्णु महतो, मकर चंद महतो, नीलकमल महतो, देव प्रकाश देवता, कार्तिक महतो, नारायण महतो, रिंकू ठाकुर, मोनू झा, भूतेल महतो, संजय महतो सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

उद्घाटन समारोह संपन्न होने के बाद रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
दर्शकों ने भी तालिया की गर्गाराहट से कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।


