संवाददाता आदित्यपुर ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिवासिया कंपनी परिसर में एमडी राजेंद्र कुमार ने फहराया झंडा। इस अवसर पर उन्होंने अपने कामगारों को भारत के संविधान की जानकारी देते हुए कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जो दुनिया का सबसे बढ़िया और लोकतांत्रिक संविधान है। इस संविधान का रक्षा करना सभी का जिम्मेदारी है ।भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश को एक बहुमूल्य दस्तावेज समर्पित किया, जिसके माध्यम से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रहा है और इसी संविधान के कारण सभी लोगों को सम्मान अधिकार और प्रतिष्ठा मिल रहा है। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक सह अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष सरयू पासवान, सेवानिवृत्ति मार्केटिंग ऑफिसर रामाशीष राम और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव पासवान उर्फ छोटू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।









