Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Homeखास खबरज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

आदित्यपुर: कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में आदित्यपुर- दो स्थित अंबेडकर चौक पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के पीछे के कारणों और उसके प्रभावों पर प्रकाश डाला।खिरोद सरदार ने सदस्यों से संयम और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया तथा स्थिति को सुधारने और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग मांगा।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला महासचिव रमेश बालमुचू, जिला सचिव रूई दास चाकी, महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, मृत्युंजय सरदार, प्रभाकर प्रधान, मुकेश प्रसाद, विजय प्रसाद, राजा सिंह, युवराज सिंह, आयुष यादव, छोटू संतोष राम और अनलॉक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments