Tuesday, October 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनिर्वाचन साक्षरता पर आधारित 10 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; मुख्य...

निर्वाचन साक्षरता पर आधारित 10 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिभागियों से किया सीधा संवाद, निर्वाचन संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर किया जागरूक

ELC FEST 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के. रवि कुमार ने किया उद्घाटन

सरायकेला-खरसावां/ गम्हरिया : गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में ELC FEST 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार द्वारा विधिवत किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देना, मतदाता जागरूकता का प्रसार करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह द्वारा स्वागत संबोधन किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही, ELC FEST 2026 के आयोजन के उद्देश्य, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की भूमिका तथा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी समझने तथा निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, निर्वाचन संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर किया जागरूक:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड  के. रवि कुमार ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रतिभागियों से निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से विभिन्न निर्वाचन संबंधी विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने उत्तर दिया। इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने का अवसर मिला।

उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता बनने, निर्वाचन साक्षरता क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निर्वाचन संबंधी सही जानकारी अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक करने में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास ऐसे नागरिकों की पहचान करने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं कराया है। ऐसे पात्र नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित करने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरण में संशोधन तथा नियमानुसार नाम विलोपन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी का प्रसार करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जिम्मेदार भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर दिया जोर:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में युवाओं को निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, परिवार एवं समाज में जागरूक मतदाता का संदेश प्रसारित करने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मतदाता सूची में उपलब्ध विवरण की जांच करने तथा आवश्यकता के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन के लिए आवेदन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

10 प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए निर्वाचन साक्षरता एवं लोकतंत्र के संदेश:

ELC FEST 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले में विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित 10 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है—

1. Vox Populi — वाद-विवाद प्रतियोगिता: प्रतिभागियों ने निर्वाचन संबंधी विषयों पर अपने तर्क एवं विचार प्रस्तुत किए।
2. ElectraQuest — निर्वाचन प्रश्नोत्तरी: निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता जागरूकता से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण किया गया।
3. Agora Oratory — भाषण प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने लोकतंत्र एवं निर्वाचन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
4. CivicVerse — भूमिका-अभिनय: निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न भूमिकाओं एवं परिस्थितियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
5. Polis Protocol — निर्वाचन समाधान गतिविधि: निर्वाचन संबंधी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया।
6. JurisBallot — मॉक निर्वाचन न्यायालय: तर्क एवं प्रमाण के महत्व को समझने के लिए न्यायालय की कार्यवाही पर आधारित गतिविधि आयोजित की गई।
7. Chromocracy — पोस्टर प्रतियोगिता: पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश प्रस्तुत किया गया।
8. CineVote 60 — जागरूकता रील निर्माण: एक मिनट की रील के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश देने का अवसर मिला।
9. Demos Theatre — नुक्कड़ नाटक: विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से लोकतंत्र एवं निर्वाचन की कहानी प्रस्तुत की।
10. Republica Live — मॉक निर्वाचन: प्रतिभागियों ने मॉक चुनाव के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ECINET प्लेटफॉर्म, मतदाता पंजीकरण, मतदान तथा मतगणना की प्रक्रिया जैसे विषयों पर भी जानकारी साझा की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया को समझने, अपनी जानकारी का व्यावहारिक उपयोग करने तथा रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का अवसर मिला।

प्रतिभागियों ने अपने वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर, रील, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से निष्पक्ष निर्वाचन, मताधिकार के महत्व, जागरूक मतदाता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित:

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा निर्वाचन साक्षरता संबंधी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था।

प्रतिभागियों को दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ:

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाई गई। भावी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम एवं विवरण में संशोधन तथा नियमानुसार नाम विलोपन सहित अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने तथा निर्वाचन संबंधी जानकारी परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलवा नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम  एजाज अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला  अभिनव प्रकाश, सहायक नगर आयुक्त  अमित कुमार, गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यपालक अभियंता पंकज झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी  कैलाश मिश्रा, श्रम निरीक्षक  अविनाश, सहायक नगर आयुक्त  विपुल सैनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी  प्रधान मांझी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments