Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Homeइवेंटपंडरा पंचायत में ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं केसीसी आवेदन सृजन शिविर...

पंडरा पंचायत में ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं केसीसी आवेदन सृजन शिविर का हुआ आयोजन

सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा किसानों को संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज पंडरा पंचायत में ऋण रिकवरी, ऋण समझौता एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदन सृजन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर बैंकिंग योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान बैंक के बकाया ऋणों के निपटान, ऋण समझौता की प्रक्रिया तथा पात्र किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदन सृजन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) बरुण कुमार चौधरी ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को समय पर ऋण चुकाने, बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा कृषि कार्यों के लिए संस्थागत ऋण का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों को सुलभ एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिविर में चीफ मैनेजर (ARD)  संजय कुमार, बैंक ऑफ इंडिया सरायकेला शाखा की शाखा प्रबंधक  श्रद्धांजलि तथा पंडरा पंचायत की मुखिया  गीता कुमारी सहित अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने ऋण निपटान एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया तथा बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस पहल की सराहना की। इस प्रकार के शिविर किसानों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments