आदित्यपुर: आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर-दो रोड नंबर चार स्थित डॉक्टर ओपी आनंद के आवास पर ही पारिवारिक विवाद में सोमवार को देर रात में उन्हें गोली लगने की खबर प्रकाश में आई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गोली उन्हें पीठ में लगी है और उनका इलाज टीएमएच में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद पिछले कई महीने से चल रहा था। इस विवाद के कारण घटना हुई है।


