आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को आदित्यपुर,आरआईटी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण,गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान , विधि-व्यवस्था संधारण तथा लंबित काण्ड/वारंट/इश्तेहार/कुर्की के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।









