Saturday, September 26, 2026
No menu items!
Homeक्राईमपुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर एवं चौका थाना क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिसिंग...

पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर एवं चौका थाना क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की

सरायकेला:  सरायकेला- खरसावां के पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर एवं चौका थाना क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की, इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया, उन्होंने अनुसंधान कार्य में तेजी लाने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ  ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों, संगठित अपराध और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत किया जाए। समीक्षा के दौरान क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था, खुफिया तंत्र की सक्रियता, अपराध रोकथाम के उपाय तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया, पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। जिला पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और समीक्षा अभियान को अपराध नियंत्रण तथा बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments