जमशेदपुर: भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, अपने परमानेंट प्रोजेक्ट (स्थायी परियोजना) के तहत बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर में राशन सामग्री दिया।
इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर प्रांगण पहुंचकर शनि महाराज के भोग की प्रसादी हेतु राशन सामग्री का वितरण किया। मंदिर प्रबंधन को सौंपी गई सामग्री में मुख्य रूप से गुड़, आटा, चावल, तेल, नमक, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। संस्था अपने परमानेंट प्रोजेक्ट के माध्यम से नियमित रूप से धार्मिक और सामाजिक स्थलों पर सहयोग प्रदान करती रहती है। उन्होंने कहा कि शनि महाराज की सेवा और भक्तों के लिए भोग की व्यवस्था में सहयोग करना संस्था के लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के राजेश सिंह, ज्योति सिंह, लखविन्दर सिंह, मनिन्दर सिंह अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।









