आदित्यपुर : एनकेएसके फील्ड गम्हरिया निवासी इरफान अंसारी की पुत्री निशा कुमारी अपनी मां खदीजा खातून के साथ झारखंड के प्रमुख पूजा पंडाल आदित्यपुर स्थित पूर्व विधायक अरविंद उर्फ सिंह मलखान सिंह के पूजा पंडाल का दर्शन करने आई थी। इस दौरान उनकी साढे तीन वर्षीय बेटी निशा कुमारी मेला में खो गई और वह रोते हुए टाटा-कांडा मुख्य सङक पर भटक रही थी। इस दौरान एक महिला श्रद्धालू ने बच्ची को रोते देखी और उसे प्रशासन एवं शांति समिति के द्वारा स्थापित वॉच टावर में आकर पहुंचाई। इसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों ने मंच से अनाउंस किया। इसके बाद वहां निशा की मां खदीजा खातून पहुंची और अपनी बच्ची को पाकर काफी खुश हूई।

उन्होंने इसके लिए श्रद्धालु महिला, प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट की। खासतौर से आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद नारायण सिंह के प्रति आभार प्रकट की, चुकी वे बच्ची को लेकर लगातार माइक से अनाउंस कर रहे थे। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जो भी श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों के साथ मेला घूमने आ रहे हैं, उसके हाथ पकड़े रहे। साथ ही बच्चों के पॉकेट में मोबाइल नंबर लिखकर डाल दें, ताकि बच्चों को खोने पर ढूंढने में सहूलियत होगी। इस मौके पर सरायकेला-खरसावां के एडीसी जयवर्धन कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर, एसडीएम अभिनव प्रकाश,सीओ प्रवीण कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पंकज झा, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, एचडी प्रसाद, मनोज पासवान उपस्थित थे।


