आदित्यपुर : एस एम लक्की यूथ क्लब, उत्तमडीह की ओर बुधवार को उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में राहुल ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आसपास क्षेत्र के कुल 16 टीम भाग लिया, जिसमें विजेता जाहिराटोला, पूरीसिली और उपविजेता एवाईसी आनंदपुर बना। जबकि तृतीय स्थान पर पीके टाइगर और चतुर्थ स्थान पर परमिट एफसी रहा। कमेटी के द्वारा चारों टीमों को भेङा और ट्रॉफी प्रदान किया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष संदीप महतो, महेश्वर महतो ,श्याम महतो ,गौरंगो दास एलबी शास्त्री, सुदर्शन महतो, अशोक महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।


