Monday, October 19, 2026
No menu items!
Homeखास खबररेलवे शिव मंदिर के संस्थापक श्रीनिवास यादव को पुरेन्द्र ने दी श्रद्धांजलि

रेलवे शिव मंदिर के संस्थापक श्रीनिवास यादव को पुरेन्द्र ने दी श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: रेलवे शिव मंदिर कमेटी के संस्थापक और कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से भूमिका निभाने वाले समाजसेवी श्रीनिवास यादव को आज उनके श्राद्ध कर्म पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी. नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने इस मौके पर उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें समाज का एक धरोहर बताया. जिनके असामयिक निधन से समाज में जो स्थान रिक्त हुआ है वह अपूर्णीय है. शिक्षाविद एसपी सुधांशु ने कहा कि श्रीनिवास जी समाज के रीढ़ थे वे सभी समाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे. इस मौके पर समाजसेवी एसएन यादव, शिक्षाविद सत्य प्रकाश सुधांशु, महेंद्र यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, नगीना यादव, जगदीश नारायण चौबे, अश्विनी कुमार सिंह, रामवचन यादव, राहुल यादव, सुरेश धारी, सुरेश झा, अधिवक्ता त्रिभुवन यादव, नरेश यादव आदि मौजूद रहे जिन्होंने भाव भीनी श्रद्धांजलि दी.

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments