आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 3 के प्रत्याशी सह झारखंड के आंदोलनकारी नेता महेश्वर महतो अपने समर्थकों के साथ शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन तूफानी जनसंपर्क चला कर वोट मांगे और जनता से अपील की कि उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पंप छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनावे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है, इसलिए उनकी जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों के अनुभव है अगर की जनता सेवा करने का मौका देगी तो इस वार्ड को आदर्श वार्ड बनाएंगे। साथ ही यहां की जनता की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। जनसंपर्क अभियान में काफी संख्याएं में लोग शामिल हुए।









