आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च और सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष खिरोड़ सरदार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर मतदाता अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सहित विभिन्न नारों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया चेयरमैन सुमन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी दिवाकर झा, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल यादव, प्रकाश मंडल, सत्य प्रकाश राय, अमरनाथ झा, विमल कुमार, एनिमा मंडल, नंदलाल नायक, सोनू यादव, रमेश ठाकुर, उदय प्रसाद, संजय कुमार, लक्ष्मण मंडल, आर्यन कुमार, मृत्युंजय सरदार, प्रभाकर प्रधान, पांडी मुखी एवं कुणाल राय सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने की मांग उठाई।


