Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के...

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹2,37,500 की हुई दण्ड वसूली

सरायकेला : सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां  गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,37,500 (दो लाख सैंतीस हजार पाँच सौ रुपये) की दंडात्मक राशि की वसूली की गई।

इस दौरान विशेष रूप से भारी माल वाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving Licence) सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे। उक्त जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य सदस्य भी शामिल थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments